-
Advertisement
हिमाचल : चंबा में गौशाला जलकर राख, तीन गाय के साथ 6 मुर्गे जिंदा जले
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में एक गौशाला जलकर राख हो गई। इस आगजनी में तीन गायें (Cow) और 6 मुर्गे जिंदा जल गए। यह घटना उपमंडल सलूणी से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर ग्राम पंचायत डियूर के गांव कुठेड़ में लगी थी। आग की इस घटना से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम सलूणी ने प्रभावित पशुपालक को तुरंत फौरी राहत प्रदान करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में आग से तीन मंजिला मकान राख, पांच परिवारों से छिन गई छत
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को सलूणी कुठेड़ गांव में अचानक एक गौशाला (Cow Shed) में आग (Fire) लग गई। बताया जा रहा है कि अब्दुल गनी की पशुशाला घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर थीए जिसमें अचानक आग लग गई। अब्दुल गनी को इस आग की घटना के बारे तब जानकारी मिली, जब गांव वालों ने उसे फोन करके बताया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता गौशाला में बंधी 3 जर्सी नस्ल की गाय और 6 मुर्गे आग की भेंट चढ़ गए। पूरी तरह से लकड़ी की बनी इस गौशाला में मवेशियों का चारा भी रखा हुआ था, जिसके चलते बारिश और बर्फबारी का भी आग पर कोई असर नहीं हुआ। गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। एसडीएम सलूणी (SDM Saluni) डॉ स्वाति गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को घटना की जांच के कारणों का पता लगाने के आदेश दे दिए हैं। नायब तहसीलदार व पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन करके फौरी आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दे दिए हैं।
