-
Advertisement
आपदा से निपटने में नाकाम सुक्खू सरकार: बीजेपी
शिमला। हिमाचल पर बरसी प्राकृति आपदा (Natural Calamity of Himachal) से निपटने के तरीके को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को फिर सुक्खू सरकार को जमकर घेरा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता (BJP Chief Spokesperson ) व विधायक रणधीर शर्मा ने यहां कहा कि आपदा की घड़ी में सीएम को गंभीरता दिखाते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाकर सुझाव लेने चाहिए थे। लेकिन सरकार ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया।
डीजल पर वैट वृद्धि को वापस ले सरकार
रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्री और पार्टी अध्यक्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग दौरे कर रहे हैं। सरकार ने राहत देने से पहले लोगों पर डीजल की कीमत बढ़ाकर (VAT Hike on Diesel) आर्थिक बोझ डाल दिया। सोमवार को जारी हुए आपदा राहत मैन्यूअल में भी समय अवधि निर्धारित की गई है। सरकार को डीजल पर बढ़ाए गए वैट को वापिस लेना चाहिए। सरकार के मंत्री एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। उनके अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। महंगाई नियंत्रण से बाहर हो गई है और एसडीएम कारवाई करने के बजाय एक चाय के 50 रुपए चुकाने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़े:डीजल पर 6 रुपए की वैट वृद्धि को वापस ले सुक्खू सरकार: बिंदल
