-
Advertisement
फतेहपुर के नगोह का युवक पानीपत में लापता, पत्नी ने लगाई मदद की गुहार
रविंद्र चौधरी/फतेहपुर। कांगड़ा जिले के फतेहपुर की पंचायत टटवाली के गांव नगोह का एक युवक (Youth) पानीपत से लापता (Missing From Panipat) हो गया है। युवक की पत्नी ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसका पति सोनीपत (Sonipat) में नौकरी करता है। वह 9 जनवरी से लापता है। अब उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
युवक की पत्नी सुनैना देवी ने शुक्रवार को थाना प्रभारी फतेहपुर (Fatehpur) को दर्ज लिखित शिकायत में पति को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। युवक का नाम वीरेंद्र सिंह है। युवक के परिजन काफी चिंतित हैं। थाना प्रभारी फतेहपुर राजिंदर कुमार ने बताया युवक के मोबाइल नम्बर (Mobile Number) को ट्रेस करने का प्रयास किया जाएगा। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े:अब तक लापता हैं पालमपुर के संजीव कुमार, पत्नी ने किया इनाम का ऐलान
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

