-
Advertisement
शारदीय नवरात्र में इस बार जरूर घर लाएं ये चीजें, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
Shardiya Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्र में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में मां के भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इस बार 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जो 11 अक्तूबर 2024 को महानवमी पर समाप्त होंगे। इससे अगले दिन यानी 12 अक्तूबर शनिवार को दुर्गा विसर्जन और दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्र के दौरान कुछ विशेष चीजों को घर लाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। इसलिए नवरात्र के दौरान इन चीजों को घर जरूर लाना चाहिए. आइए जानते हैं ये खास चीजें कौन सी हैं।

नवरात्र में मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि लक्ष्मी माता की ऐसी तस्वीर या मूर्ति को ही घर लाएं जिसमें वे कमल के आसन पर विराजमान हों और उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो। इस तस्वीर को घर के मंदिर या पूजा स्थल में स्थापित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है।
नवरात्र में श्रृंगार का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी आदि घर लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों को मां दुर्गा को अर्पित कर पूजा स्थल में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास और खुशहाली आती है।

नवरात्र के दिनों में चांदी का सिक्का घर लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन सिक्के पर गणेश जी या मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हो, ऐसा सिक्का ज्यादा शुभ माना जाता है। इस सिक्के को घर के मंदिर या पूजा स्थल में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय होता है। इसलिए नवरात्र के दौरान घर मे कमल का फूल लाएं और मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनको अर्पित करें।

नवरात्र के दौरान घर मे नवग्रह यंत्र को घर में स्थापित करने से सभी ग्रहों का शुभ प्रभाव पड़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
मान्यता है कि नवरात्र में तुलसी का नया पौधा घर लाकर लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।
नेशनल डेस्क
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

