-
Advertisement
सोलन में पुलिस कांस्टेबल सहित 2 युवकों से पकड़ा चि#ट्टा, खाकी हुई दागदार
Himachal News: सोलन पुलिस ने एसडीआरएफ के एक कांस्टेबल और उसके साथी को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की गश्त और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो युवक सुबाथू की तरफ से मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर कुनिहार पुलिस ने सनोगी में नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल को रोका और नशे का सामान पकड़ा।
चिट्टा सप्लाई करने जा रहे थे दोनों
एसपी सोलन गौरव सिंह के अनुसार बीती रात पुलिस थाना कुनिहार की टीम इलाके में गश्त पर थी, तो उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि सुबाथू की तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रही है, जिस पर दो युवक सवार हैं, जो चिट्टा सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने सनोगी नमक स्थान के पास नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल को रोककर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।
शिमला एसडीआरएफ में तैनात है आरोपी
आरोपियों की पहचान अंकुश कुमार (28) निवासी गांव नम्होल और नितीश (28) निवासी गांव टियुकरी (स्यांवा), डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की व जिला सोलन के तौर पर हुई है। आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल नियुक्त है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कुनिहार थाने में मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
नरेंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
s

