- Advertisement -
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक महिला ने खेतों में जाकर खुद पर मिट्टी का तेल (kerosene) छिड़ककर आग (Fire) लगा ली। इस घटना से महिला 95 प्रतिशत जल गई है। मामला मंडी जिला की बहरी पंचायत के थाती बहरी गांव में सामने आया है। आग की उठीं लपटों को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल धर्मपुर (Dharampur Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए महिला को हमीरपुर (Hamirpur) रेफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है। महिला घर से ही मिट्टी का तेल साथ लेकर गई और खेत में खुद को आग लगा ली। जब तक लोगों और आस पड़ोस को इस बात का पता चला, तब तक महिला 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। परिजन उसे सिविल अस्पताल लाए। यहां महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज (Hamirpur Medical College) रेफर कर दिया। महिला की उम्र 46 वर्ष है। उसका पति लोनिवि (PWD) में बेलदार पद पर कार्यरत है। वहीं, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह कदम उठाने की वजह पारिवारिक परिस्थितियां लग रही हैं।
- Advertisement -