-
Advertisement
सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इन पेड़ों का गोंद,रोजाना करें सेवन
Last Updated on December 15, 2022 by Neha Raina
आमतौर पर आपने किसी भी पेड़ की गोंद का सेवन लड्डू, पंजीरी और चिक्की में मिलाकर किया होगा। बहुत सारे लोगों को इसका स्वाद काफी पसंद होता है। गोंद का इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है, जो कि कई बीमारियों को भगाने का काम करता है। इतना ही नहीं गोंद से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं।
बता दें कि कीकर व बबूल, नीम, पलाश आदि के पेड़ों से गोंद मिलता है। काफी लोग कीकर व बबूल का गोंद का इस्तेमाल करते हैं। इसके गोंद में न्यूट्रीशनल वैल्यू काफी ज्यादा होती है। इसी के चलते बहुत सारे डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ेंः मोटापे से है परेशान तो रात को लें ये हेल्दी ड्रिंक, असर दिखने लगेगा
जैसा कि हम सब जानते हैं कि नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके गोंद को खाने से शरीर में ताकत आती है। नीम के गोंद का इस्तेमाल बहुत सारी दवाइयों में भी किया जाता है। इसके अलावा पलाश के गोंद का इस्तेमाल हड्डियों और शरीर को मजबूत करने के लिए किया जाता है।
बता दें कि गोंद और आटे के बने लड्डू खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। वहीं, गोंद की बनी चीजें खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए गोंद काफी फायदेमंद होता है, जो कि रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में कारगार साबित होता है। बच्चे को जन्म के बाद गोंद का सेवन करने से दूध ज्यादा बनता है।