-
Advertisement
BJP कुल्लू की बड़ी कार्रवाई, चंदन प्रेमी को छह साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
कुल्लू। बीजेपी कुल्लू (BJP Kullu) ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। चंदन को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित (suspended) किया गया है। चंदन प्रेमी पर यह कार्रवाई नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कांग्रेस (Congress) को खुले तौर पर समर्थन देने के बाद हुई है। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर नौ से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर जीते हुए पार्षद चंदन प्रेमी को बीजेपी कुल्लू मंडल (BJP Kullu Mandal) के सचिव पद से हटा दिया है। बता दें कि नगर परिषद के वार्ड नंबर छह से चुनाव जीते गोपाल कृष्ण महंत सोमवार को नगर परिषद के अध्यक्ष बने। उनको चंदन प्रेमी ने भी समर्थन दिया था। नगर परिषद अध्यक्ष की ताजपोशी में बीजेपी के पदाधिकारी की ओर से खुले तौर पर समर्थन को लेकर कुल्लू मंडल ने प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव को जिलाध्यक्ष को भेजा गया। प्रदेश स्तर के नेताओं से मंत्रणा करने के बाद बीजेपी ने चंदन प्रेमी को छह साल से पार्टी से निलंबित करने के साथ भार मुक्त भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: जाली Vote डालने बूथ पर पहुंची महिला, फिर क्या हुआ- जानने को पढ़ें खबर

बीजेपी जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने बताया कि सोमवार को चंदन प्रेमी ने अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का खुलेआम प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने नगर परिषद कुल्लू के चुनाव के लिए वार्ड नंबर नौ से अपना प्रत्याशी घोषित किया था जिसमें चंदन प्रेमी (Chandan Premi) की जीत भी हुई है। इसके बाद पार्षद चुने गए और सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस का खुलेआम समर्थन किया है। इसी आधार पर कुल्लू बीजेपी मंडल की शिकायत पर चंदन प्रेमी की प्राथमिक सदस्यता व भारतीय जनता पार्टी से छह वर्ष (Six Year) के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में अनुशासहीनता बिलकुल भी सहन नहीं की जाएगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष भी समय समय पर देख रेख करते हैं। हाईकमान के आदेश के बाद अभी कुछ और सदस्यों पर भी गाज गिर सकती है।

