-
Advertisement
हिमाचल में दो अलग-अलग जगहों पर मिली दो लाशें, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त
शिमला/ सोलन। हिमाचल (Himachal) में आज दो अलग-अलग जगहों पर लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। पहले मामले में शिमला (Shimla) की पंचायत सतलाई के ठूंड नाले में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश (Dead Body) मिली है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोग खेतों के काम से नाले में से गुजर रहे थे कि उनकी नजर नाले में पड़ी लाश पड़ी। लाश को देखकर हड़कंप मच गया और वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस (Police) को इसके बारे में सूचित गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई (ASI) मोहिंद्र सिंह ने बताया कि लाश दो दिन पुरानी लग रही है और ढांक से गिरने की आशंका है।
यह भी पढ़ें:लाहुल में दर्दनाक हादसा, टोजिंग नाले में गिरी कार… ड्राइवर की मौत
वहीं, दूसरे मामले में धर्मपुर रेलवे स्टेशन (Dharmapur Railway Station) के पास नेपाली की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति की उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है। रेलवे पुलिस (Railway Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू हॉस्पिटल सुल्तानपुर (MMU Hospital Sultanpur) भेजा दिया है। पुलिस ने बताया कि रेलवे विभाग के कर्मचारी ट्रैक पर पैदल जा रहे थे तभी धर्मपुर में पुलिया नंबर 246 के नीचे एक लाश दिखाई दी। लाश को देखकर कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी कंडाघाट (Railway Police Outpost Kandaghat) को दी। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


