Home»शिमला • Latest News • Top News» Himachal Exit Poll 2022: बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, एक क्लिक पर जाने आंकड़े
Himachal Exit Poll 2022: बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, एक क्लिक पर जाने आंकड़े
हर सर्वे में है करीबी मुकाबला, एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बढ़ाया सियासी पारा
Update: Tuesday, December 6, 2022 @ 8:32 PM
- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना (Vote Counting) 8 दिसंबर को होगी। लेकिन इससे पहले ही आज यानी सोमवार को एग्जिट पोल (Exit Polls) के आंकड़े सामने आने लगे हैं। इन आंकड़ों ने सियायी गलियारों का पारा बढ़ा दिया है। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में प्रदेश के दोनों मुख्य राजनीतिक दलों बीजेपी (BJP) और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस (Congress) तो कुछ में बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी ने मिशन रिपीट का नारा दिया था, वोटरों ने इस नारे की तरफ भी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि राज्य के वोटर 5 साल बाद सरकार बदलने की परंपरा की तरफ भी रुझान दिखा रहे हैं। अभी तक जो सर्वे जारी किए गए है उनके अनुसार हिमाचल का मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक होने वाला है। छह में से दो सर्वे को छोड़ दें तो सभी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर जोरदार होने वाली है।
इंडिया टुडे, एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस को बीजेपी के मुकाबले अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल में कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के खाते में 24-34 सीटें जा सकती हैं।
इसी तरह से टाइम्स नाउ के अनुसार बीजेपी को 38 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 28 और आम आदमी पार्टी को प्रदेश में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। वहीं अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं एक अन्य समाचार एजेंसी के एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल में कांग्रेस को 30 से 38 सीटें मिल सकती है। जबकि बीजेपी भी कांग्रेस से बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। उसे 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं। निर्दलियों को 1 से 5 सीटें मिलने के आसार हैं। 68 सीट वाली हिमाचल विधानसभा में बहुमत के लिए किसी भी दल को 35 सीटें चाहिए।
आजतक के सर्वे के अनुसार हिमाचल में बीजेपी केा 24 से 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 40 सीटें आ रही हैं। वहीं वहीं अन्य दलों को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।
इंडिया टीवी द्वारा करवाए गए सर्वे के अनुसार प्रदेश में बीजेपी को 35 से 40 सीटें, जबकि कांग्रेस के खाते 26 से 31 सीटें आ रही हैं। वहीं तीन सीटों पर अन्यों का कब्जा बताया जा रहा है।
इसी तरह से न्यूज 18 के सर्वे के अनुसार हिमाचल में बीजेपी के खाते में 36 जबकि कांग्रेस के खाते में 30 सीटें आ सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 2 सीटों के आने की संभावना है।
जी न्यूज के सर्वे के अनुसार हिमाचल में बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 20 से 25 सीटें आ सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को हिमाचल में तीन सीटें मिलने की संभावना है।
इंडिया न्यूज जन की बात करें तो हिमाल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला है। इंडिया न्यूज जन की बात के सर्वे के अनुसार 32-40 सीटें बीजेपी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में आर भारत के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 34-39 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 28 से 33 सीटें आ सकती हैं। वहीं एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है।