-
Advertisement

देवभूमि शर्मसार: धर्मशाला में नाबालिग से नजदीकी रिश्तेदार ने ही कर दिया दुराचार
धर्मशाला मंडी। हिमाचल में दुराचार के मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला जिला कांगड़ा के धर्मशाला (Dharamshala) से सामने आया है। धर्मशाला महिला थाना के तहत आते एक गांव की नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) हुआ है। नाबालिग के परिजनों ने इसको लेकर महिला थाना धर्मशाला (Mahila police station Dharamshala) में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत (Complaint) के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुराचार करने वाला उसका नजदीकी रिश्तेदार है।
यह भी पढ़ें: शिमला : कोटखाई में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस में रहता था आरोपी, गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला के साथ लगते एक गांव की नाबालिग पीड़िता ने अपने ही नजदीकी रिश्तेदार (Close Relative) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत धर्मशाला थाना में दर्ज करवाई गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। मामले की जांच तेज कर दी गई है। यह केस महिला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के पर्यटकों ने मंडी में दो युवकों पर किया तलवार से हमला, काट दी अंगुली
दंपति को अश्लील वीडियो भेजने पर केस
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में एक महिला और उसके पति को अश्लील वीडियो (Video) भेजने का मामला सामने आया है। दंपती ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। मामला बल्ह उपमडल के तहत सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ई मेल से अश्लील वीडियो (obscene video) भेज रहा है। दंपती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में तकनीकी सेल की मदद ले रही है। जिस ईमेल आइडी से अश्लील वीडियो भेजे गए हैं। वह असली या फर्जी है। उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। डीएसपी लीव रिजर्व अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group