-
Advertisement
जयराम ठाकुर बोले, ऐसे कदम उठाओ, हर योजना आए लोगों के काम
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM JaiRam Thakur) ने सूचना के प्रभावी सम्प्रेषण के लिए नवीनतम तकनीक और मीडिया के विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा। वह सूचना एवं जन संपर्क विभाग (Information and Public Relations Department) के अधिकारियों एवं मीडिया समन्वयकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों एवं मीडिया समन्वयकों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों तथा विकासात्मक उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम ठाकुर कल से चंबा के दो दिन के दौरे पर, करोड़ों की मिलेंगी सौगातें

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विभाग को योजनाओं (Plans To The Department) की सफलता और लाभार्थियों के संबंध में तथ्यों को दक्षता से प्रचारित करना चाहिए। उन्होंने विकासात्मक समाचारों के प्रचार-प्रसार तथा मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए और प्रतिबद्धता से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में चुनावी साल.. मां चामुंडा से सीएम जयराम ठाकुर ने मांगा यह आशीर्वाद
प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को करें प्रदर्शित
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार (State Government) की विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास (Development) को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में एक प्रभावी योजना बनाकर उसका कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव सूचना एवं जन संपर्क सुभासीष पन्डा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता, संयुक्त निदेशक, दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित प्रेस संपर्क कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया समन्वयक ;मंडीद्ध पुरुषोतम शर्मा, मीडिया समन्वयक विश्वचक्षु, मीडिया समन्वयक प्रणव गोस्वामी तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल की सियासी पिच पर बैटिंग करने आ रहे केजरीवाल और मान, जयराम ठाकुर ने संभाली फील्डिंग

सीएम ने सराज के विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
सीएम जयराम ठाकुर ने आज यहां सराज विधानसभा (Saraj Assembly) क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में वन स्वीकृतियों से संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 31 मार्च, 2022 तक 1094.626 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें से 449 किलोमीटर सड़कों की टायरिंग की गई है। उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र की 78 पंचायतों में से 76 पंचायतों में सड़क सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल 274 गांवों में 214 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें:जयराम ठाकुर बोले, सरकार ने जबरदस्ती किसी को जेल में नहीं डाला, कानून तोड़ने पर हुई कार्रवाई
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 13 प्रोजेक्ट मंजूर
सीएम ने बताया कि सीआरएफ के तहत सराज विधानसभा क्षेत्र में 237.35 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं तथा सात परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 101.42 करोड़ रुपए की लागत से 13 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 8 परियोजनाओं के लिए 76.17 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में शिक्षा विभाग के 34, स्वास्थ्य विभाग के 12, तकनीकी शिक्षा व पशुपालन विभाग की तीन-तीनए पर्यटन विभाग के दो कार्यो सहित 67 कार्य किए जा रहे हैं, जिनका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा। सीएम ने क्षेत्र में निर्माणाधीन 10 प्रमुख पुलों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:जयराम ठाकुर बोले, पांच राज्यों में हार के बाद सिर झुकाए नमस्ते करते नजर आ रहे विपक्ष के नेता
बगुलामुखी रोपवे को जल्द पूरा करो काम
उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 262.03 करोड़ रुपए की 24 प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिनमें से 12 का कार्य पूर्ण हो चुका है। हर घर नल से जल योजना के तहत 44 ग्राम पंचायतों और 275 गांवों को पूर्णतः कवर कर लिया गया है। पर्यटन विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए सीएम ने नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं और बगुलामुखी में रोपवे का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग व वन विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न संस्थानों में रिक्त पदों को भरने, सीएम द्वारा की गई घोषणाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बालीचौकी, गाड़ागुशैणी व थुनाग, वन विश्राम गृह बालीचौकी, रैणगलू, केलोधार व पंजैण, लोक भवन के निर्माण, नई पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माणए 33 केवी सब स्टेशन व बस अड्डों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
शिकारी देवी मंदिर समिति से भी की बैठक
इससे पहले, सीएम ने शिकारी देवी मंदिर समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। सीएम ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा यहां नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत ट्रैकिंग मार्ग, सीढ़ियां व रेलिंग इत्यादि कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकारी देवी मंदिर परिसर से संबंधित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, सीएम के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, सचिव और विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


