-
Advertisement
सीएम सुक्खू, आज से कांगड़ा प्रवास पर, यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
Last Updated on January 16, 2023 by sintu kumar
शिमला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में प्रदेश की सुक्खू सरकार कूच करेगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) समेत कैबिनेट की पूरी टीम आज दोपहर बाद नूरपुर के लिए रवाना होगी। सीएम सुक्खू नूरपुर पहुंच कर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी बीच पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी नूरपुर पहुंच रही है। राहुल गांधी की यह यात्रा 18 जनवरी को कांगड़ा के इंदौरा पहुंचेगी। इसके मद्देनजर सीएम सुक्खू आज से तीन दिनों तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह आज दोपहर बाद एक बजे शिमला से नूरपुर (Nurpur) के लिए रवाना होंगे और 19 जनवरी को सुबह वापस शिमला लौटेंगे।