-
Advertisement
एयरपोर्ट की जद में आने वालों के नुकसान का आकलन होगा फिर लेंगे अगला फैसला
Last Updated on January 3, 2023 by sintu kumar
धर्मशाला। कांग्रेस (Congress) की जन आभार रैली में शिरकत करने धर्मशाला पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनका यह पहला कांगड़ा का दौरा है और वह लोगों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं । कांग्रेस सरकार योजनाबद्ध तरीके से योजनाओं को आगे लाएगी और सरकार इसे अमलीजामा भी पहनाएगी। कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से किस प्रकार आगे बढ़ाया जा सकता है,इस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ाने के लिए सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण अति शीघ्र किया जा रहा है। 1 वर्ष के भीतर सभी हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा में पर्यटन को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है और पर्यटकों को अधिक समय के लिए किस प्रकार रोका जा सकता है। इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि इसके अलावा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट की जद में आने वाले प्रभावित लोगों और क्षेत्र के नुकसान का आकलन किया जा रहा है । उसके बाद हम कांगड़ा के एयरपोर्ट के संदर्भ में अगला फैसला करेंगे।
कांग्रेस (Congress) की जन आभार रैली में पहुंचने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) का जोरदार स्वागत किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें फूलमाला पहनाई गई और सीएम ने समर्थकों का हाथ जोड़कर आभार जताया। विधायक सुधीर शर्मा और केवल सिंह पठानिया के साथ खुली जीप में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जोरावर स्टेडियम (Zorawar Stadium) तक पहुंचे। धर्मशाला (Dharamshala) के जोरावर स्टेडियम तपोवन में कांग्रेस की जन आभार रैली का आयोजन किया गया है। रैली को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर पहुंचने पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सीएम को फूलमाला पहनाई गई। वहीं सीएम सुक्खू ने समर्थकों का हाथ जोड़कर आभार जताया। इस दौरान कांगड़ा जिला के कांग्रेस के विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।
कॉंगड़ा में कॉंग्रेस की जन आभार रैली में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं नें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, ईस रैली में मुख्यमंत्री श्री @SukhuSukhvinder उप मुख्यमंत्री श्री @Agnihotridycm सॉंसंद एवं प्रदेशाध्य़क्ष श्रीमति @virbhadrasingh सह प्रभारी श्री @SanjaySDutt सहित pic.twitter.com/gS0ImertUa
— Himachal Congress (@INCHimachal) January 3, 2023
बता दंे कि कांग्रेस की जन आभार रैली के लिए सुबह से ही लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress Workers) जोरावर स्टेडियम में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। दोपहर तक यह स्टेडियम खचाखच भर चुका था। वहीं रैली में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, (Pratibha Singh) विक्रमादित्य सिंह सहित सभी विधायक पहुंच चुके थे। स्टेडियम में मौजूद लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई सरकार बनने पर खासा जोश देखने को मिल रहा है। मंच के एक तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा तो दूसरी तरफ विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग रैली में पहुंचे। बता दें कि सीएम बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिला का यह पहला दौरा है। कल से धर्मशाला में विधानसभा सत्र भी शुरू हो रहा है।