-
Advertisement
कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त का हिमाचल प्रवास 15 से
धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त (Sanjay Dutt) का 15 जुलाई से हिमाचल प्रवास शुरू हो रहा है। दत्त 15 जुलाई को इंदौरा में बूथ कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगे। दोपहर बाद तीन बजे बूथ कमेटी शाहपुर के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष भी उनके साथ रहेंगे। रात्रि ठहराव पालमपुर में होगा। इसी तरह 16 जुलाई को सुबह 11 बजे पालमपुर में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करने के उपरांत सांय तीन बजे बैजनाथ में बूथ कमेटी के साथ बैठक करेंगे। संजय दत्त 17 जुलाई को राजीव भवन शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मुकेश अग्निहोत्री व सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में मैनिफेस्टो कमेटी के साथ बैठक करेंगे। शाम को फ्रंटल संगठनों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 21 व 22 जुलाई को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। दत्त 23 को भी दिल्ली में ही रहेंगे,इसी दिन शाम को मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


