-
Advertisement
दलाई लामा बोले-चीन लौटने का सवाल ही नहीं उठता
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) ने स्पष्ट किया है कि चीन लौटने का सवाल ही नहीं उठता है,उन्हें भारत पसंद है। ये बात दलाई लामा ने अरुणाचल प्रदेश के (Tawang) तवांग में चीन (China) और भारत के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही है। दलाई लामा से जब तवांग झड़प को लेकर चीन के लिए उनके संदेश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चीजें सुधर रही हैं।यूरोप, अफ्रीका और एशिया में चीन ज्यादा फ्लेक्सिबल है, लेकिन चीन लौटने का कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ेंः जब डोकलाम में चीनी सैनिकों से लड़ रहे थे, भारतीय सैनिक क्या उस वक्त भी राहुल ने उठाए थे सवाल
एक एजेंसी के साथ बातचीत में तिब्बती धर्मगुरु ने कहा- मैं भारत को पसंद करता हूं। हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा, (Kangra of Himachal Pradesh) पंडित नेहरू की पसंदीदा जगह रही है, यहीं पर मेरा भी निवास है। दलाई लामा हिमाचल प्रदेश के मैक्लोड़गंज (Mcleodganj) में रहते हैं। वह मंगलवार को गुरुग्राम के सलवान एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल में जाएंगे। इसके बाद (Bodhgaya of Bihar) बिहार के बोधगया चले जाएंगे। इसी बीच मिले इनपुट के मुताबिक तवांग मठ के संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन ध्यान रखे, ये 1962 नहीं, 2022 है।

