-
Advertisement
चीन में खुदाई के दौरान मिली दस लाख वर्ष पुरानी खोपड़ी, वैज्ञानिक हैरान
Last Updated on November 22, 2022 by Neha Raina
मानव (Human) इस धरती पर कब से है इसका कोई आज तक सटीक जवाब नहीं मिल पाया है। हर कोई अपने-अपने हिसाब से तर्क देता है। मगर कुछ प्राचीन वस्तुओं मिलने पर पुरातत्वविद और इतिहास कार (archaeologist and historian) अपना-अपना अनुमान लगाते हैं। इसी कड़ी में चीन में खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को खुदाई में एक मानव खोपड़ी (human skull) मिली है जो दस लाख वर्ष पुरानी मानी जा रही है। अब विज्ञानिक इस बात को लेकर काफी उत्सुक हैं कि भविष्य में इससे संबंधित और भी जानकारियां मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जूनियर लेडीज डॉक्टर के प्यार का चढ़ा ऐसा बुखार, छित्तर परेड से ही उतरा
यह खोपड़ी चीन के हुबेई प्रांत में (in Hubei province of China) मिली है। पुरातत्वविद इस खोपड़ी पेलियोलिथिक पीरियड यानी ओल्ड ऐज (Old Age) की मान रहे हैं। उनका मानना है कि यदि इस पर स्टडी की जाए तो कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। पुरातत्वविदों को यह खोपड़ी उसी साइट से मिली हैए जहां साल 1989 और 1990 में भी दो खोपड़ियां मिली थींण् ऐसा माना जा रहा है कि यह तीनों खोपड़ियां जिन लोगों की हैए वे एक ही समय के होंगे। बताया जा रहा है कि पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान जिस जगह से अवशेष मिले हैं उस साइट की ओर से बताया गया है कि दस लाख साल पुराने कुछ इंसानी जीवाश्म दुनिया में मौजूद हैं। यह इस खोपड़ी के मिलने से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। वहीं यह भी बताया गया है कि अभी तक खोपड़ी की आगे की हड्डियां और कुछ पार्ट ही मिल पाए हैं। अन्य हिस्सों को ढूंढने के लिए अभी समय लगेगा। फिलहाल अब यह घटना चीन के वैज्ञानिकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे तो खुदाई में पूरी दुनिया में कई पुराने अवशेष देखने को मिल जाते हैं लेकिन मानव जीवन से जुड़े अवशेष हमेशा आकर्षित करते हैं क्योंकि यह एक व्यापक रिसर्च का मामला हो जाता है। फिलहाल अब जब यह अवशेष पूरा बाहर आएगा तो इस पर रिसर्च स्टडी तैयार की जाएगी।