- Advertisement -
गोहर। थड़ाधार स्थित वेटरनरी अस्पताल में गाय लेकर गई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात कर्मचारी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की है। इस संबंध में पुलिस थाना गोहर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कमला पत्नी हेत राम गांव बाहवा, चच्योट ने में शिकायत दर्ज़ करवाई है कि गत दिवस वह अपनी गाय को लेकर वेटरनरी अस्पताल थड़ाधार गई थी। वहां पर तैनात कर्मचारी हेमराज ने उसके साथ छेड़खानी की तथा बदतमीजी भी की। इतनी ही नहीं महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। इसके बाद महिला घबराकर अपनी गाय सहित अपने घर वापस लौट आई व घरवालों को पूरी बात सुनाई। छेड़छाड़ को लेकर महिला ने शिकायत गोहर थाने में दर्ज करवा दी है। जिस पर मामला दर्ज़ किया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है।
- Advertisement -