सीएम सुक्खू के आगमन पर हमीरपुर में नजर आया उत्सवी माहौल

हर आयु वर्ग के लोग सीएम से भेंट करने के लिए दिखे उत्सुक

सीएम सुक्खू के आगमन पर हमीरपुर में नजर आया उत्सवी माहौल

- Advertisement -

हमीरपुर। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब हमीरपुर स्थित गांधी चौक (Gandhi Chowk in Hamirpur) पहुंचे, पूरा शहर हर्ष और करतल ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा की और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। शनिवार को दिन भर हमीरपुर उत्सवी माहौल (Festive Atmosphere) से सराबोर रहा। हर आयु वर्ग के लोग सीएम से भेंट करने के लिए उत्सुक दिखे।


यह भी पढ़े:हमीरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू का भव्य स्वागत, विधायक ने सीएम को भेंट किया त्रिशूल

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा गाजियां से आए पंकज कुमार ने कहा कि शुक्रवार सायं से ही वह सीएम सुक्खू से भेंट करने के लिए आतुर थे। आज सुबह 10 बजे घर से चले और 11 बजे से गांधी चौक, हमीरपुर में सीएम का इंतजार कर रहे थे।

Sukhwinder-Singh-Sukhu

सीएम सुक्खू का शानदार व्यक्तित्व है और लोगों से सीधे जुड़ कर संवाद करते हैं। वहीं ताल निवासी निशांत कुमार ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम पद संभालने के बाद से ही प्रदेश के युवाओं में (Special Enthusiasm) विशेष उत्साह है। सीएम सुक्खू अनाथ बच्चों, एकल महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बना रहे हैं। यही कारण है कि लोगों को उनमें उम्मीद की किरण नजर आ रही है। युवाओं के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन प्रेरणास्रोत है उन्होंने लंबा संघर्ष किया और आज राज्य के सबसे बड़े पद पर विराजमान हैं।

Sukhwinder-Singh-Sukhu

भूम्पल से आईं निशा कटोच ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए संघर्ष की मिसाल हैं। वह प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल शुरू करने का प्रदेश सरकार का निर्णय पूरे देश में एक क्रांतिकारी कदम है। यह सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच को दर्शाता है, यह व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक मील पत्थर सिद्ध होगा। इससे पहलेए हैलीपैड से लेकर गांधी चौक तक स्थानीय निवासी जगह.जगह सीएम के इंतजार में खड़े रहे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी का अभिवादन स्नेहपूर्वक (Greetings with Affection) स्वीकार किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags:
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है