-
Advertisement
हिमाचल: काटेज में आराम से बैठी थीं मां-बेटी, पड़ोसी बोला: आपके घर में लगी है आग
मनाली। हिमाचल के मनाली (Manali) में सोमवार सुबह एक काटेज में आग (Fire) लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से काटेज के तीन कमरों में भारी नुकसान हुआ है। यह आग पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते प्रीणी में लगी थी। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद अग्निशमन विभाग के जवानों ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह प्रणव कांत के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार आग जब लगी तो घर में प्रणव की पत्नी सीमा अपनी बेटी के साथ थी। उनके अनुसार ऊपर की मंज़िल में बेटी आनलाइन पढ़ाई कर रही थी व बिजली बार-बार आ जा रही थी।
बेटी जब थोड़ी देर के लिए नीचे आई तो पीछे से अचानक आग लग गई। आग लगने से अनजान दोनों मां व बेटी निचले कमरे में बैठी थी। इसी बीच पड़ोसी राहुल की प्रणव के घर पर नजर पड़ी। राहुल ने तुरंत सबको आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम व पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग ने आग को पूरी तरह से काबू कर लिया। अग्निशमन केंद्र मनाली (Fire Station Manali) के प्रभारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि ऊपरी मंज़िल का कमरा पूरी तरह नष्ट हुआ है, जबकि काटेज के अन्य कमरों को भी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रीणी के ग्रामीण प्रणव कांत को लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान का सही आकलन अभी किया जा रहा है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


