-
Advertisement
लड़की की वजह से 42 साल बंद रहा ये स्टेशन, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
Last Updated on December 23, 2021 by admin
दुनिया भर में कई ऐसी जगह हैं जो रहस्य से भरी पड़ी हैं। कुछ जगह पर लोग जाने से डरते हैं। कई जगहों की कई कई भूतिया कहानी होती हैं और इस कारण उन जगहों को हॉन्टेड (Haunted) कहा जाता है। ऐसा ही एक रेलवे स्टेशन भी है जहां कि कहानियां की वजह उसे भूतिया मान लिया गया और स्टेशन को करीब 42 साल तक बंद ही रखा गया।
यह भी पढ़ें: अब फ्री में कर सकते हैं रेल यात्रा, करना पड़ेगा यह काम
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का बेगुनकोदार स्टेशन हमेशा भूतिया कहानी की वजह से लोकप्रिय है। यह स्टेशन 42 साल तक एक लड़की की कहानी की वजह से बंद पड़ा रहा। कहा जाता था कि इस स्टेशन पर एक लड़की का भूत रहता है, जिस कारण शाम होते ही यहां पर सन्नाटा होने लगता और गांव वाले इस तरफ आने से भी बचते थे। बेगुनकोदार रेलवे स्टेशन (Begunkodor Railway Station) साल 1960 में खुला था, लेकिन सात साल के बाद ही इसे बंद करना पड़ गया।
यह भी पढ़ें:यहां खुदाई में मिला 1306 पैरों वाला जीव, धरती के अंदर है घर
साल 1967 में बेगुनकोडोर के एक रेलवे कर्मचारी ने स्टेशन पर एक महिला का भूत देखने का दावा किया। अफवाह उड़ी थी कि उसकी मौत उसी स्टेशन पर एक ट्रेन दुर्घटना में हो गई थी। स्टेशन पर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है, लेकिन स्टेशन के कोने में एक टिकट काउंटर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस रेलवे स्टेशन के ट्रैक्स पर एक लड़की को चलते हुए देखा है जो हमेशा सफेद साड़ी पहने रहती है। इस स्टेशन की कहानियों के कारण इसे भूतिया स्टेशन कहा जाने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय स्टेशन खुला उसी समय स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर एक अजीब सी महिला दिखाई दी थी। कहते हैं कि जब कभी रात में इस स्टेशन से कोई ट्रेन गुजरती है तो पैसेंजर्स अपनी खिड़कियां गिरा देते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group