-
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल पुलिस को मिले आधुनिक तकनीक और सीसीटीवी से लैस 34 वाहन
मंडी। हिमाचल पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस 34 गाड़ियां (34 Vehicles) मिली हैं। इन गाड़ियों के मिलने से पुलिस को अब अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। अपराधियों को पकड़ने व घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने के लिए पुलिस के आगे अब वाहन की कमी आड़े नहीं आएगी। सीएम जयराम ठाकुर ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह (75th Independence Day Celebration) पर हिमाचल प्रदेश पुलिस (Himachal Police) को 34 गाड़ियों की सौगात दी है। यह वाहन प्रदेश के विभिन्न थानों व पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे। सभी वाहन आधुनिक तकनीक से लेस हैं। इनमें जीपीएस व सीसीटीवी (GPS- CCTV) की व्यवस्था है। प्रदेश के कई थानों में वाहनों की कमी थी। इन 34 गाड़ियों में 21 महिंद्रा कैंपर गाड़ियां थानों को दी जाएंगी। जबकि एक स्कार्पियों गाड़ी लाहुल पुलिस को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही 12 बोलेरो गाड़ियां उपमंडल स्तर व जिला मुख्यालय में कार्यरत डीएसपी स्तर के अधिकारियों को मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को कल मिल सकती है राहत, सीएम जयराम कर सकते हैं बड़ा ऐलान
सरकार की तरफ से वाहन उपलब्ध होने से पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वहीं पुलिस को घटनास्थल पर जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पुलिस के वाहन में सीसीटीवी होने से जहां अपराध पर लगाम लगेगी, वहीं पुलिस भी मनमानी नहीं कर पाएगी। कई बार लोगों को पुलिस की कार्रवाई का एकतरफा होने की शिकायत (Complaint) रहती है। अब पुलिस वाहन में कैमरा लगा होने से इस तरह की शिकायतें भी दूर होंगी। लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला को स्कार्पियो गाड़ी मिलने से वहां की भौगोलिक परिस्थिति के हिसाब से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। अटल टनल बन जाने के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ी है,इसके साथ ही आए दिन पर्यटकों के उत्पात मचाने व अन्य आपराधिक घटनाएं भी होने लगी हैं। हाईटेक गाड़ी पुलिस के लिए मददगार साबित होगी।
सीएम जयराम ने इन्हें किया पुरस्कृत
सीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन और खण्ड विकास अधिकारी गोहर निशांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ. आरके परूथी और सतपाल को प्रेरणा स्रोत पुरस्कार जबकि सूबेदार संजय कुमार, सूबेदार मेजर बलवंत सिंह, करतार सिंह व राहुल रैना को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने आशीष कुमार, प्रियंका नेगी, ऋतु नेगी, कविता ठाकुर, अजय ठाकुर, खिला देवी, दीक्षा ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, ज्योतिका दत्ता, विकास ठाकुर और कोच नरेश कुमार को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय योगदान के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group