-
Advertisement
HPPSC: लेक्चरर स्कूल न्यू Online मूल्यांकन को कब से करें दस्तावेज अपलोड-जाने
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कोरोना के चलते स्थगित की लेक्चरर स्कूल न्यू (Lecturer School New) के विभिन्न विषयों के पदों के लिए मूल्यांकन (Evaluation) प्रक्रिया के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। आयोग अब मूल्यांकन प्रक्रिया को ऑनलाइन (Online) आयोजित करेगा। इसके तहत लेक्चरर स्कूल न्यू राजनीति विज्ञान व इतिहास के सफल अभ्यर्थी 16 जून से लेकर 20 जून तक ओटीआर पोर्टल (OTR Portal) पर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। वहीं, लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी के सफल अभ्यर्थी 21 जून से 26 जून तक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों की कलर स्कैन पीडीएफ अपलोड करनी होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के भावी शिक्षकों के लिए खुशखबरी! 2011 से TET की वैधता हुई आजीवन
सभी संबंधित उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे उपरोक्त विज्ञापन में निर्धारित अपनी पात्रता/दावे के समर्थन में अपने मूल दस्तावेजों की स्कैन की हुई रंगीन पीडीएफ (PDF) फाइलों को ऊपर उक्त तिथियों से पहले अपने यूजर आईडी (User Id) में अपलोड करें, जो उम्मीदवार उपरोक्त तिथियों पर अपेक्षित दस्तावेज अपलोड (Upload) करने में विफल रहते हैं, उन्हें सीधे खारिज कर दिया जाएगा और ऐसे उम्मीदवारों को दस्तावेज जमा करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि दस्तावेजों को अपलोड करना केवल ऊपर निर्धारित ऑनलाइन (Online) मोड के माध्यम से ही किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त दस्तावेज ना तो वैध हैं और ना ही स्वीकार्य हैं और किसी भी स्तर पर किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके संबंधित ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रदान किए गए संबंधित नंबर, ईमेल आईडी पर एसएमएस (SMS) व ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए मार्गदर्शिका के साथ विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट (Website) यानी http://www.hppsc.hp.gov.in//hppsc पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी हिमाचल लोक सेवा आयोग से सचिव आशुतोष गर्ग ने दी है।
यह भी पढ़ें: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 940 पदों पर भर्ती रोकी गई, पढ़ें क्या रहा कारण
बता दें कि कोविड (Covid) महामारी को देखते हुए व राज्य सरकार द्वारा कोरोना चेन तोड़ने के लिए लगाई विभिन्न पाबंदियों को देखते हुए आयोग ने 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पोर्टल पर दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए एक लिंक सक्रिय किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए गए प्रत्येक दस्तावेज के संबंध में उम्मीदवार से इस आशय का एक घोषणा पत्र लिया जाएगा कि अपलोड किया जा रहा दस्तावेज मूल है और उम्मीदवार प्रमाणित करता है कि वह दस्तावेज की प्रामाणिकता वास्तविकता के लिए पूरी जिम्मेदारी लेता है। किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवार की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया जाएगा और वह कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगी। आयोग के संबंधित अधिकारी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पोर्टल से दस्तावेजों को नामांकित मूल्यांकन समिति को सौंपने के लिए डाउनलोड (Download) करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

