-
Advertisement
हमीरपुर के दोसड़का में भतीजे ने ताया का दराट से किया कत्ल
हमीरपुर। जिला के लालड़ी के तहत आने वाले दोसड़का गांव (Dosadka Village) में एक भतीजे ने अपने 75 वर्षीय ताया का दराट से वार कर मर्डर कर दिया। इस वारदात (Crime) को करीब साढ़े बारह बजे घर पर ही अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि झगड़ा जमीनी विवाद के चलते हुआ।
यह भी पढ़ें- सुंदरनगर में हादसाः खाई में गिरी कार, एक युवक की गई जान, चार अस्पताल में
शुरू में तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ झगड़ा बाद में इतना बढ़ गया जो ताया के कत्ल का कारण बन गया। भतीजे का नाम गौर (Gour) है जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार बताया जा रहा है। 75 वर्षीय ताया की पहचान रोशन (Roshan) वासी दोसड़का के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई है और सारी छानबीन की जा रही है। एएसपी हमीरपुर अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विवाद के चलते एक बुजुर्ग पर हमला हुआ है और उसे अस्पताल ले गए है। मौके पर पहुंचने पर छानबीन में पता चला कि हमला करने वाला बुजुर्ग के परिवार का सदस्य है। इसी बीच अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमला करने वाला व्यक्ति अभी तक फरार है और उसने पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

