-
Advertisement
Big Breaking: पुलिस भर्ती के बाद अब JOA IT का पेपर लीक, हमीरपुर में 4 लाख में बेचा गया पेपर
हमीरपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद अब जेओए आईटी का पेपर लीक (JOA IT Paper Leak ) हो गया है। जेओए का यह पेपर रविवार को होना था, लेकिन उससे पहले ही यह पेपर लीक हो गया। हालांकि विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी आरोपी युवक हमीरपुर जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी युवक हमीरपुर जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चार लाख रुपए में जेओए आईटी का पेपर बेच रहे थे। इस दौरान विजिलेंस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेओए आईटी का पेपर बेचते हुए पकड़ा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में CBI ने छह माह बाद दर्ज की FIR
आरोपियों ने किए बड़े खुलासे
विजिलेंस की पूछताछ में एक आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसने भी पिछले वर्ष पेपर खरीदकर परीक्षा पास की थी। इतना ही नही इनमें से एक आरोपी की मां कर्मचारी चयन आयोग की कर्मचारी भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मां कर्मचारी चयन आयोग की सिक्रेसी ब्रांच में तैनात हैं। ऐसे में विजिलेंस की कार्रवाई में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जेओए आईटी की परीक्षा रविवार को आयोजित की जानी थी। उक्त परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विजिलेंस की टीम पेपर का क्रॉस चेक कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


