-
Advertisement
हिमाचल: होली खेल कर नहाने गया व्यक्ति पौंग बांध में डूबा, मातम में बदली खुशियां
फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक परिवार की होली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। होली खेलने के बाद नहाने गए व्यक्ति की पौंग बांध में डूबने से मौत हो गई है। हादसा कांगड़ा जिला के फतेहपुर से सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी खटियाड़ तहसील व पुलिस थाना फतेहपुर के रूप मंे हुई है। वहीं यह हादसा खटियाड़ के पास जल क्रीड़ा केंद्र संस्थान के समीप हुआ है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: सेल्फी लेते नदी में गिरा 15 वर्षीय किशोर, गई जान; चूल्हे की आग से झुलसी महिला
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार ने आज अपने घर और आस पड़ोस के लोगों के साथ खूब होली खेली। उसे क्या पता था कि यह होली उसकी आखिरी होली होगी। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद सुरेश कुमार नहाने के लिए खटियाड़ में जल क्रीड़ा केंद्र संस्थान के पास ही नहाने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सुरेश कुमार को डूबता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुरेश कुमार पानी में दिखाई देना बंद हो गया था।
यह भी पढ़ें:ब्रेकिंगः गोविंद सागर झील में समा गई कार, छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई व भाभी सुरक्षित निकाले
स्थानीय लोग और पुलिस टीम ने सुरेश कुमार की खोजबीन शुरू कर दी। वहीं बीबीएमबी से भी मदद मांगी गई। लेकिन काफी खोजबीन के बाद पानी में डूबे सुरेश कुमार का शव बरामद कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने ही शव को ढूंढ निकाला है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरेश की मौत के बाद पूरे गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार दो भाईयों में छोटा था और गरीब परिवार से संबंध रखता था। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम फतेहपुर अंकुश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुख जताया है। एसडीएम अंकुश कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार की राशि देने के फतेहपुर तहसील को आदेश दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…




