-
Advertisement
करसोग में बरल पुल पर धूप सेंक रहा व्यक्ति खड्ड में गिरा, गंभीर जख्मी
करसोग। मंडी (Mandi) स्थित करसोग में इमला पुल से एक व्यक्ति खड्ड में गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। अगर उसे समय पर इलाज ना मिलता तो जान भी जा सकती थी। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति बरल (Baral) में दुकानदार है। वह खाना खाने के बाद धूप सेंकने पुल पर बैठा था। इसी दौरान अचानक वह खड्ड में गिर गया।
यह भी पढ़ें:शादी समारोह में आया युवक गोविंदसागर झील में डूबा, गोताखोर कर रहे तलाश
उसे स्थानीय लोगों ने तुरंत नागरिक चिकित्सालय में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान युवराज पुत्र प्यारे लाल आयु 37 वर्ष वासी गांव भ्याल के रूप में हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि बरल पुल में रेलिंग नहीं है। यदि रेलिंग होती तो हादस नहीं होता। यहां अकसर लोग धूप सेंकने के लिए खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों ने यहां पर रेलिंग लगाने की मांग उठाई है। वहीं इस संबंध में डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर (Gitanjali Thakur) ने बताया कि एक 37 वर्षीय व्यक्ति अचानक पुल से खड्ड में गिर गया है। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी (IGMC) रेफर कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


