-
Advertisement
1998 के बाद पहली बार मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग; राहुल गांधी ने कसा तंज
नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने सोमवार को भारत (India) की सावरेन (राष्ट्रीय) क्रेडिट रेटिंग को पिछले दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया। एजेंसी ने कहा है कि नीति निर्माताओं के समक्ष आने वाले समय में निम्न आर्थिक वृद्धि, बिगड़ती वित्तीय स्थिति और वित्तीय क्षेत्र के दबाव जोखिम को कम करने की चुनौतियां खड़ी होंगी। वहीं मूडीज द्वारा जारी की गई इस रेटिंग को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था के मसले पर घेरा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने दाखिल की Chargesheet: पार्षद ताहिर हुसैन को बताया Mastermind
चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की जीडीपी में 4% तक गिरावट आ सकती है
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1267663540044787712
राहुल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मूडीज़ ने मोदी द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को संभालने को जो रेटिंग दी है वह कबाड़ से एक कदम ऊपर है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि गरीबों और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग) क्षेत्र को समर्थन नहीं दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि अभी और अधिक खराब स्थिति आने वाली है। बता दें कि रेटिंग एजेंसी मूडीज़ का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चार प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है। भारत के मामले में पिछले चार दशक से अधिक समय में यह पहला मौका होगा जब पूरे साल के आंकड़ों में जीडीपी में गिरावट आयेगी।
यह भी पढ़ें: सितंबर माह से एलियन लाइफ की खोज शुरू करेगा China; लेगा इस बड़े Telescope की मदद
2017 में 13 साल बाद भारत को एक पायदान चढ़ाकर बीएए2 किया था
इसी अनुमान के चलते मूडीज़ ने भारत की सरकारी साख रेटिंग को ‘बीएए2’ से एक पायदान नीचे कर ‘बीएए3’ कर दिया। इसके मुताबिक भारत के विदेशी मुद्रा और स्थानीय मुद्रा की दीर्घकालिक इश्युअर रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 पर ला दिया गया है। ‘बीएए3’ सबसे निचली निवेश ग्रेड वाली रेटिंग है। इसके नीचे कबाड़ वाली रेटिंग ही बचती है। एजेंसी ने कहा, ‘मूडीज ने भारत की स्थानीय मुद्रा वरिष्ठ बिना गारंटी वाली रेटिंग को भी बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया है। इसके साथ ही अल्पकालिक स्थानीय मुद्रा रेटिंग को भी पी-2से घटाकर पी-3 पर ला दिया गया है।’ मूडीज़ ने इससे पहले नवंबर 2017 में 13 साल के अंतराल के बाद भारत की सावरेन क्रेडिट रेटिंग को एक पायदान चढ़ाकर बीएए2 किया था।

