-
Advertisement
महाक्विज प्रतियोगिता में जयराम सरकार की नाकामियों पर सवाल पूछने चाहिए- बोले मुकेश
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सरकारी योजनाओं को लेकर शुरू किए गए महा क्विज कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आए दिन कोई न कोई ऐसा शिगूफा छोड़ रही है, जिससे जनता का ध्यान भ्रमित होता रहे और सरकार अपनी मनमानी को अंजाम देती रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सरकारी खजाने को दोनों हाथों से और अवैध तरीके से लुटाने का सोचा समझा षड्यंत्र है। उन्होंने सरकार के महा क्विज के जवाब में कई सवाल खड़े करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार का पूरा ढांचा फेल हो चुका है और इस फेल ढांचे के कई सवालों के जवाब जनता मांग रही है।
यह भी पढ़ें:मुकेश ने मांगा सीएम का इस्तीफा, पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच कांग्रेस के दबाव का नतीजा
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम अब चाहे जितने मर्जी राउंड करवा लें, उनका जाना अब तय है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता यदि सरकार की इस प्रतियोगिता के प्रश्न सरकार की मौजूदा 4 साल की धांधलियों को लेकर पूछे जाते, सरकार द्वारा ताबड़तोड़ लिए जा रहे खर्च को लेकर पूछे जाते, दिल्ली दरबार से सरकार को मिल रही मदद को लेकर पूछे जाते, प्रदेश सरकार में शुरू हुई पेपर लीक की नई परंपरा को लेकर पूछे जाते। उन्होंने कहा कि सवाल यह होना चाहिए कि वह कौन सी सरकार है जो पेपर लीक के मामलों का आज तक पता नहीं लगा पाई, वह कौन सी सरकार है जिसके कार्यकाल में 8-8 लाख रुपये में सरकारी नौकरी के लिए लिए जाने वाले पेपर लीक हुए। उन्होंने कहा कि यह भी सवाल पूछा जाना चाहिए कि वह कौन सा सीएम है जिसे दिल्ली दरबार से फूटी कौड़ी तक नहीं मिली और वह कौन सा सीएम है जिसने 85,000 करोड रुपए के कर्ज लिए। सबसे बड़ा सवाल कि वह कौन सी सरकार थी और किस पार्टी की सरकार थी। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर जनता द्वारा पूरी तरह नकारे जा चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


