-
Advertisement
अब खाते में आएंगे लागत से दोगुने पैसे, जानिए सरकार का नया फैसला
देश के किसानों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने का फैसला लिया है। आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट ने गन्ने (Sugarcane) के उचित और लाभकारी मूल्य को 15 रुपए बढ़ाकर 305 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। इसी के चलते अब किसानों के खाते में उनकी लागत से दोगुने पैसे आएंगे।
ये भी पढ़ें-किसानों की आमदनी में होगा इजाफा, गोबर खरीदेगी ये कंपनी
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए एफआरपी बढ़ा दिया है। यानी अब किसानों को गन्ने पर 305 रुपए प्रति क्विंटल का गारंटी मूल्य मिलगेा। ये मूल्य चीनी सत्र 2022-23 (अक्तूबर-सितंबर) के लिए लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि गन्ने का मूल्य बढ़ाने के साथ हम ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसानों को उनका भुगतान समय पर दिया जाए।
क्या होता है एफआरपी
एफआरपी (FRP) वे कीमत होती है, जिसके नीचे किसानों को भुगतान नहीं किया जा सकता है। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, एफआरपी में 10.25 फीसदी से ज्यादा की वसूली में हर एक 0.1 फीसदी की वृद्धि के लिए 3.05 रुपए प्रति क्विंटल का प्रीमियम भी दिया जाएगा। जबकि, वसूली में हर एक 0.1 फीसदी की कमी आने पर एफआरपी 3.05 रुपए घटा दी जाएगी। वहीं, चीनी मिलों के मामले में वसूली दर 9.5 फीसदी से कम रहने पर कोई कटौती नहीं की जाएगी।
होगी दोगुनी कमाई
जानकारी के अनुसार, चीनी सत्र 2022-23 में गन्ना उत्पादन पर प्रति क्विंटल 162 रुपए खर्च आने का अनुमान है। जबकि, किसानों को प्रति क्विंटल 305 रुपए दिए जाएंगे, जो कि उनकी उत्पादन लागत से 88 फीसदी ज्यादा हैं। यानी अब एफआरपी में बढ़ोतरी के साथ गन्ना किसानों की आमदनी बढ़कर लगभग दोगुनी हो जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags

