-
Advertisement
अब रहती है सीमा देवी के चेहरे पर “स्वरोजगार की मिठास”, पढ़े कैसे
हमीरपुर। सुबह से शाम तक घर को कामों में उलझी सीमा ने कभी सोचा ही नहीं था कि एक दिन घर बैठे- बैठे पैसे भी कमाएगी। घर के काम से थोड़ा समय निकाल कर उसने स्वरोजगार ( Self employment) की राह चुनी और अपनी आर्थिकी को मजबूत किया। दिन भर परिवार की देखभाल एवं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाली हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के गांव रटेड़ा की निवासी सीमा देवी ने के चेहरे पर अब आत्मविश्वास और स्वरोजगार की मिठास है। सीमा देवी के मधुमक्खी पालन के शौक ने उनकी आर्थिकी को मजबूत करने में अहम रोल अदा किया है। सीमा देवी ने वर्ष 2018-19 में उद्यान विभाग की मुख्यमंत्री मंत्री मधु विकास योजना( Chief Minister Minister Madhu Vikas Yojana) का लाभ उठाकर सालाना एक लाख रुपये की आय अपने घर द्वार पर अर्जित कर रही हैं।
ये भी पढ़ेः हिमाचल की इस डॉक्टर ने liver की आरटरी की क्वाइलिंग करके मरीज को दी नई जिंदगी

सीमा देवी ने बताया कि उनके परिवार में काफी अरसे से शौक के तौर पर मधुमक्खी पालन किया जा रहा था। लेकिन इससे काफी कम मात्रा में शहद प्राप्त होता था। इस बीच उन्हें उद्यान विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री मधु विकास योजना की जानकारी प्राप्त हुई। शुरुआत में उन्हें उद्यान विभाग की तरफ से 25 मधुमक्खी बॉक्स सहित और अन्य उपकरण प्राप्त हुए।वहीं सीमा देवी ने बताया है कि पहले वर्ष केवल 25 हजार रुपये का ही शहद बेचा था। लेकिन वर्ष 2019-20 में उन्हें इन्हीं मधुमक्खियों से दो से तीन क्विटंल शहद प्राप्त हुआ है। इससे उन्हें लगभग एक लाख रुपए की आय हुई है। सीमा देवी की माने तो पशुपालन के माध्यम से उतनी आय अर्जित नहीं होती , जितनी कि मधुमक्खी पालन से प्राप्त हो रही है।
कोरोना में नौकरी गवां चुके युवाओं के लिए बेहतर रास्ता

सीमा देवी की भतीजी सोनाक्षी ने बताया कि मधुमक्खी पालन से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। सोनाक्षी ने कहा कि उसने भी मधुमक्खी पालन शुरू किया है । जिससे आने वाले समय में आय प्राप्त होगी। सोनाक्षी ने बेरोजगार युवाओं से अपील करते हुए कहा कि स्वरोजगार के साधन अपनाकर ही युवा घर पर ही अच्छी आय कमा सकते है।
वहीं उद्यान विभाग की विकास अधिकारी डॉ मोना ठाकुर ने बताया कि सीमा देवी ने वर्ष 2018 -19 में मधुमक्खी पालन का व्यवसाय शुरू किया था। सीमा देवी अब 1 लाख रुपये से ज्यादा तीन माह में आमदनी अर्जित कर रही है। मोना ठाकुर ने कहा कि जो युवा कोरोना काल में अपनी नॉकरी गवा चुके हैं वह भी इस योजना का लाभ उठाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


