-
Advertisement
लड़की ने फ्रेंडशिप तोड़ी तो गुस्साए युवक ने कर दिया हमला
सुनैना जसवाल/ ऊना। जिला के एक गांव में युवती द्वारा फ्रेंडशिप तोड़े जाने से गुस्साए युवक ने उस पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह घायल किया है। पुलिस ने घटना के संबंध में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर गांव के निवासी अभिषेक राणा नामक युवक के साथ करीब 1 साल से दोस्ती में थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अक्टूबर 2023 में उसने इस युवक के गाली गलौज और धमकियों से तंग आकर बात करना बंद कर दिया। इसी बीच युवक ने देर रात उसके किराए के कमरे के बाहर पहुंचकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया और कुछ ही देर के बाद युवक ने उसका दरवाजा तोड़कर कमरे में जबरन घुसकर मारपीट कर डाली। इस दौरान पंजाब के पठानकोट जिला का रहने वाला अंकित नाम का युवक भी उसके साथ शामिल रहा। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

