-
Advertisement
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में हिमाचल का जवान शहीद ,कल होगा अंतिम संस्कार
Himachal Jawan Martyred: बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता के थेह गांव के हवलदार बलदेव चंद(35) ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहादत पाई है। बलदेव चंद शुक्रवार देर रात को उधमपुर के जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सेना की तरफ से आज सुबह परिजनों को बेटे की शहादत की सूचना दी गई। बलदेव साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और करीब 15 उन्होंने देश के लिए अपनी सेवाएं दीं।
कल पहुंचेंगी शहीद की पार्थिव देह
बलदेव चंद के पिता सेवानिवृत्त हवलदार बिशन दास, ताया और चाचा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बलदेव चंद अपने पीछे सात साल के बेटे, पत्नी और मां-बाप को छोड़ गए हैं। एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि प्रशासन संपर्क में है। बलदेव चंद का कल दोपहर के वक्त झंडुता में गंगलो में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले, उनकी पार्थिव देह जम्मू कश्मीर से हेलिकॉप्टर में चंडी मंदिर लाई जाएगी। यहां से सड़क मार्ग से पार्थिव देह को पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।
सीएम ने जताया शोक
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। बलदेव चन्द ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। उनके इस सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

