-
Advertisement
हिमाचल: धर्मशाला कालेज के एनएसएस के स्वयंसेवी ललित कुमार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एनएसएस (NSS) इकाई के स्वयंसेवी ललित कुमार डोगरा को राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) 2019-20 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) द्वारा 24 सितंबर को प्रदान किया गया। दिल्ली से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर धर्मशाला (Dharamahala) पहुंचे, ललित कुमार डोगरा को धर्मशाला कॉलेज प्रशासन की ओर से भी सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें:पिता के साथ स्कूल में पकौड़े बेचते थे अल्ताफ, अब बने IPS ऑफिसर
बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत निजी तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले ललित कुमार कांगड़ा जिला से पहले स्वयं सेवी हैं। जिन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान, सफाई अभियान पौधरोपण, पौधों के संरक्षण, पारंपरिक स्रोतों के जीर्णोद्वार, नशे के विरुद्ध अभियान, सड़क सुरक्षा, स्मार्ट सिटी के अंगीकार अभियान तथा कोरोना काल में विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कीं हैं। उन्होंने कोरोना (Corona) काल में कोविड अस्पताल में भोजन वितरण और रक्तदान शिविर भी लगाया है साथ कोरोना संक्रिमत मरीजों का अंतिम संस्कार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर का जताया आभार
ललित कुमार ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश की है। वह एक साधारण से स्वयं सेवी के रूप में एनएसएस से जुड़े थे और 3 वर्षों में यह मुकाम हासिल करना उनके लिए गौरवान्वित करने का पल है। ललित डोगरा ने पीएम नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाएं युवाओं के लिए चलाई जा रही हैंए जिससे युवा अपनी प्रतिभा को उजागर कर पा रहे हैं। खास करके एक फिट इंडिया अभियान और एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे अभियानों से युवाओं को काफी अधिक प्रेरणा मिल रही है।
वहीं, धर्मशाला कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश शर्मा एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. मलकीत सिंह ने कहा कि ललित कुमार की यह उपलब्धि धर्मशाला सहित प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में सामाजिक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए ललित कुमार डोगरा, उनके परिजनों और हिमाचल प्रदेश एनएसएस को बधाई दी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


