-
Advertisement
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 14 नवंबर से 21 नवंबर तक रिजर्वेशन सिस्टम होगा अपग्रेड, टिकट रिजर्वेशन पर पड़ेगा असर
Last Updated on November 15, 2021 by admin
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपग्रेड कर रहा है। जिसके चलते टिकट रिजर्वेशन, करंट बुकिंग, कैंसिलेशन और पूछताछ सेवाओं जैसी कोई PRS सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ये अपग्रेडेशन 14 नवंबर की रात से 21 नवंबर की सुबह तक ये अपग्रेडेशन होगा। इस दौरान रात 11.30 से सुबह 5.30 तक रेलवे टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे। यह कदम नई ट्रेन संख्या और अन्य डेटा के अपग्रेडेशन के लिए है।
यह भी पढ़ें: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है
रेलवे का इस बाबत कहना है कि ट्रेनों में बड़ी मात्रा में पुरानी ट्रेन संख्या और वर्तमान यात्री बुकिंग डेटा को अपडेट किया जाना है। इसलिए इसे श्रृंखलाबद्ध चरणों में करने की योजना बनाई गई है। जिस कारण टिकटिंग सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए यह काम रात को किया जाएगा।
रेलवे ने जानकारी दी है कि यह अपग्रेडेशन 14 और 15 नवंबर रात से शुरू होकर 20 और 21 नवंबर की रात तक चलेगा। इसके चलते रात साढ़े 11 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम काम नहीं करेगा। इसके चलते इन 6 घंटों के दौरान टिकट रिजर्वेशन, करंट बुकिंग, कैंसिलेशन और पूछताछ सेवाओं जैसी कोई PRS सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
Railways taking steps to normalise passenger service in phased manner.@PIB_India @RailMinIndia pic.twitter.com/xo4UFGnSqp
— South Western Railway (@SWRRLY) November 14, 2021
रेलवे ने कहा कि इसके अलावा रेल कर्मी प्रभावित समय के दौरान ट्रेनों को शुरू करने के लिए अग्रिम चार्टिंग सुनिश्चित करेंगे। रेल मंत्रालय ने कहा कि PRS सेवाओं को छोड़कर, डायल 139 सेवाएं सहित अन्य सभी पूछताछ सेवाएं मिलती रहेंगी। बता दें कि कोरोना काल के दौरान स्पेशल का टैग लगने से बढ़े हुए किराये के साथ चल रहीं सभी ट्रेन अब पुराने नाम व नंबर के साथ हीं चलेंगी।
रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत देने वाली घोषणा की है। मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना काल में स्पेशल ट्रेन में बदल गईं सभी रेलगाड़ियां अब पहले की तरह सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। इससे इन ट्रेनों में वसूला जा रहा स्पेशल चार्ज घट जाएगा, जिससे किराए में करीब 30 फीसदी तक कमी आएगी।