-
Advertisement
जलग्रां में पानी की लीकेज बनी मुसीबत, हवा में मकान; खतरे के साए में लोग
ऊना जिला मुख्यालय के समीप पड़ती ग्राम पंचायत जलग्रां (Jalgran) में PNG गैस की पाइपलाइन डालते समय पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त (Water Supply Line Damaged) हो गई है, जिसके चलते भारी लीकेज होने के कारण गांव की गली में ही नीचे प्राकृतिक नाला बन गया। इस नाले के कारण एक तरफ जहां गली के नीचे से मिट्टी निकल गई है वहीं साथ लगते मकान (House) भी हवा में आ गए और उनकी भी नींव पानी के साथ बह गई है। पंचायत के सदस्य उमंग ठाकुर ने बताया कि पानी की लीकेज के कारण कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है एक तरफ जहां मकान के नीचे से मिट्टी खिसक गई है, वही दीवारों में भी कई दरारें आई हैं।

‘लोगों के मकान किए जाएं सुरक्षित’
वहीं, स्थानीय निवासी मुनीष राणा ने बताया कि वर्ष 1984 से बनाए गए उनके मकान के नीचे से पूरी मिट्टी खिसक जाने के कारण वह पूरी तरह खतरे (Danger) के साए में है जबकि पिछले कल हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दखल देते हुए तुरंत मरम्मत कार्य करवाया जाए और लोगों के मकान सुरक्षित किए जाएं।
यह भी पढ़े:बर्फ की चादर में लिपटी लाहौल घाटी, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना


