-
Advertisement
Viral Video: दिल्ली में बीच सड़क भिड़ी महिला, ऑटो चालक से बहस और ट्रैफिक जाम पर भड़के लोग
Viral Video: दिल्ली की सड़कों पर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और रोडरेज की घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसा ही एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर एक महिला और ऑटो चालक के बीच तीखी बहस और हंगामा देखने को मिल रहा है। इस ड्रामे की वजह से न सिर्फ ट्रैफिक बाधित हुआ, बल्कि मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। पहले ये वीडियो देखें ….
Road-Rage Kalesh: A woman allegedly damaged an auto and claimed she was “untouchable” because of her staff connections, Delhi😭💀 pic.twitter.com/HPzC78Ynjv
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 17, 2026
गुस्से में ऑटो को नुकसान पहुंचाती दिखी महिला
@gharkekalesh के एक्स हैंडल से पोस्ट इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर महिला ने ऑटो को रोक रखा है। वीडियो में महिला ऑटो चालक से लड़ती और गुस्से में ऑटो को नुकसान पहुंचाती हुई नजर आ रही है। पास ही ऑटो का ड्राइवर भी खड़ा है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। बीच सड़क पर चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई और ट्रैफिक जाम लग गया। आस-पास खड़े लोग भी इस पूरे वाकये को हैरानी से देखते नजर आए। हालांकि, वीडियो से इस विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
वीडियो पर भड़के यूजर्स, दिए ऐसे रिएक्शन
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला के रवैये और बीच सड़क पर हंगामा करने को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की- आखिर इस महिला को हो क्या गया है? ट्रैफिक रोके जाने पर नाराजगी जताते हुए एक शख्स ने लिखा-रास्ता क्यों ब्लॉक किया है? इसमें बाकी लोगों की क्या गलती है, कम से कम उन्हें तो जाने दो। ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि सड़क पर किसी भी विवाद को हंगामे का रूप देने के बजाय पुलिस की मदद से या शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।
पंकज शर्मा
