-
Advertisement
मोबाइल देखते हुए ड्यूटी पर जाता युवक रावी में गिरा, मौत
भरमौर। चम्बा जिले (Chamba District) के भरमौर क्षेत्र के कुठेड़ हाईड्रो प्रोजेक्ट (Hydro Project) में काम करने वाला एक युवक सोमवार रात को ड्यूटी पर जाते समय रावी नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान विशाल कुमार (20) निवासी सलूणी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है हादसे के समय युवक मोबाइल देख रहा था (Watching Mobile Phone on the Way)।
पुलिस चौकी होली से एक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार विशाल कुमार अपने साथियों के साथ ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान पानी की बोतल लेने के लिए वह रास्ते से कमरे की तरफ लौट गया। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान वह अनियंत्रित होकर प्रोजैक्ट की साइट पर स्थित सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गया और रावी नदी (Ravi River) में गिर गया। जब उसके साथियों को विशाल के ड्यूटी पर न पहुंचने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़े:चंबा में ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत, एक घायल
रावी नदी में मिला शव
इसके बाद उसका शव रावी नदी में मिला। पुलिस ने मौके पर मौजूद वर्करों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लिया। पुलिस की आरंभिक छानबीन में पता चला है कि विशाल मोबाइल देखता हुआ ड्यूटी स्थल की ओर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गया।

