-
Advertisement
हिमाचल में पर्यटकों के आने पर कोई रोक नहीं, पर्य़टन निगम के होटलों में मिलेगा ये खास ऑफर
Last Updated on April 10, 2021 by Sintu Kumar
हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ( Corona infection) के मामलों के बीच सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) ने प्रदेश में पर्य़टन गतिविधियों( Tourism activities) पर रोक लगाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि पर्यटन व होटल व्यवसाय का हिमाचल प्रदेश की जीडीपी( GDP) में सात फीसदी योगदान है। हर वर्ष दो करोड़ के करीब पर्यटक हिमाचल घुमने के लिए आते हैं। सीएम का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ना चिंता कारण है। गत वर्ष पर्यटन उद्योग पर कोरोना ने बुरा असर डाला था। अभी सरकार पर्यटन गतिविधियों व पर्यटकों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। सरकार सारी स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले- जिलों में बढ़ाएं बिस्तरों, आइसोलेशन तथा चिकित्सा उपकरणों की क्षमता
उधर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष ऑफर दिया जा रहा है। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को पर्य़टन विकास निगम के होटलों में 16 से 30 अप्रैल तक बुकिंग करवाने पर 30 फीसदी छूट मिलेगी। निगम के लगभग 55 से अधिक होटलों में ये ऑफर दिया गया है। शिमला स्हित अन्य स्थानों पर पर्यटन निगम के हौटलों में बाहर से आने वाले इस ऑफर का लाभ उठा करते हैं। पर्य़टन विकास निगम के होटलों में इस विशेष छूट की जानकारी और बुकिंग का विवरण पर्यटन निगम की वेबसाइट पर दिया गया है। इसके साथ ही वेबसाइट पर रेट लिस्ट की जानकारी भी दी गई है। जाहिर है कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पर्यटन कारोबार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। जिस तरह से कोरोना के मामले अन्य राज्यों में बढ़ रहे हैं। उसको देखते हुए पर्यटन उद्योग को खासा नुकसान पहुंचा है। ऐसे में निगम में यह ऑफर दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group