-
Advertisement
Women Safety : अपनी बहन-बेटी से फोन में जरूर इंस्टाल कराएं ये ऐप, मुसीबत में मिलेगी मदद
Shakti App For Women Safety : कोलकाता मर्डर केस (Kolkata Murder Case) के बाद एक बार फिर देश भर में महिलाओं को सुरक्षा (Women Safety) को लेकर लोग सचेत हो गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा इस वक्त देश में अहम् मुद्दा है। हर कोई अपनी जानकार महिला के लिए चिंतित है अगर आप भी ऐसी ही किसी चिंता में हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी एप (App That Provides Safety To Women) के बारे में जिसके जरिए आप अपनी बहन दोस्त या बेटी की सुरक्षा के लिए एक पहल कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में एक एप इंस्टाल करानी होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
जानें कैसे काम करती है ये ऐप
हिमाचल प्रदेश में भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन (Government And Police Administration) ने कई योजनाएं बनाई हैं। 2017 में कोटखाई में गुड़िया दुष्कर्म और मर्डर के मामले के बाद से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज उठने लगी थी। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से शक्ति बटन की पहल की थी। यह ऐप संकट में फंसे नागरिकों (खासकर महिलाओं) की मदद करने के लिए है। ऐप में यूजर अपने 3 इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर सेट कर सकता है, गृह जिला सेट कर सकता है, और 110 अक्षरों तक इमरजेंसी मेसैज ड्राफ्ट भर सकता है। जब यूजर संकट में हो तो वो फोन को हिला सकता है, फेंक सकता है, या अलर्ट भेजने के लिए मेन स्क्रीन पर मौजूद लाल शक्ति बटन का उपयोग कर सकता है। ऐप जिला पुलिस के कंट्रोल रूम के साथ-साथ फोन पर चूज किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट (Emergency Contact) को यूजर के जीपीएस (GPS) कोऑर्डिनेटर का एसएमएस (SMS) भेजता है। ऐप डिवाइस पर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग (Audio And Video Recording) भी शुरू करता है।

