- Advertisement -
दुनिया भर में कोरोना (corona) वायरस का कहर कम नहीं हो रहा है। अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) ने भी दुनिया भर में अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 2 लाख 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, दुनिया में एक जगह ऐसी भी जहां लोग कोरोना से नहीं बल्कि किसी और वजह से दहशत में है।
दरअसल, थाईलैंड के शहर में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कोरोना काल में थाईलैंड (Thailand) के इस शहर में बंदरों की आबादी इतनी अधिक बढ़ गई है कि बंदरों के खौफ से यहां के लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बंदरों की आबादी के चलते बहुत सारे लोग अपने घरों को छोड़कर कहीं चले गए हैं। बताया जा रहा है कि बंदर लोगों के घरों पर हमला कर देते हैं और खाने की चीजें उठाकर ले जाते हैं। बंदर कभी भी किसी पर हमला कर देते हैं।
थाईलैंड में बंदरों के आतंक का वीडियो Ken Abroad नामक यूट्यूबर ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उसने थाईलैंड के लॉपबुरी शहर के मौजूदा हालात के बारे में बताया है। उसने बताया कि यह शहर वर्तमान समय में मकाक्स प्रजाति के बंदरों का गढ़ बन गया है।
वीडियो के अनुसार यहां दुनियाभर से हजारों पर्यटक घूमने आते थे और वह बंदरों को खाने-पीने की चीजें देते थे, जिसके चलते बंदरों का यहां के लोगों पर ज्यादा आतंक नहीं था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण यहां पर्यटकों का आना बंद हो गया है, जिस कारण बंदरों ने यहां के आम नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है।
- Advertisement -