-
Advertisement
Unlock 2.0 के पहले ही दिन आम आदमी को झटका, महंगा हुआ LPG Cylinder, यहां जानिए नए रेट
नई दिल्ली। जुलाई महीने और अनलॉक 2.0 के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinders) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। इससे पहले जून महीने के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था। वहीं, मई में ग्राहकों को राहत मिली थी और यह 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
महानगरों में इतने बढ़े दाम
आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर एक रुपये महंगा हो गया है। कोलकाता में चार रुपये, मुंबई में 3.50 रुपये और चेन्नई में चार रुपये महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 594 रुपये हो गई है, जो पहले 593 रुपये थी। कोलकाता में इसका दाम 616 रुपये से बढ़कर 620.50 रुपये हो गया है, मुंबई में यह 590.50 रुपये से बढ़कर 594 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 606.50 रुपये का था, जो आज से 610.50 रुपये का हो गया है।

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती
हालांकि इस बीच एक राहत की बात ये है कि 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर चार रुपये सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1139.50 रुपये से कम होकर 1135.50 रुपये हो गई। कोलकाता में इसका दाम 1197.50 रुपये, मुंबई में 1090.50 रुपये और चेन्नई में यह 1255 रुपये का हो गया है।

