-
Advertisement
हिमाचलः पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े शिमला के दो युवक
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग नशे का सामान के साथ पकड़े जा रहे हैं। ताज़ा मामला शिमला ( Shimla)का है। यहां पर पुलिस( Police) ने 12.99 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार( Arrest) किया है।
यह भी पढ़ें:विधानसभा का घेराव करने पहुंचे क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण मोर्चा , सुरक्षा के इंतजाम पूरे
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालूगंज थाना के तहत पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने ये चिट्टा( Chitta)बरामद किया है। जिन दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है, उनमें 22 वर्षीय फेज 3 न्यू शिमला निवासी कशिश तथा काली माता मंदिर देवनगर के करीब कसुम्पटी निवासी 23 वर्षीय अनमोल वर्मा शामिल है। हेड कांस्टेबल राजन इस मामले की जांच कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


