- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सुबह के समय शिमला ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। हिमपात के बाद शिमला के खूबसूरत नजारे देखकर यहां पहुंचे पर्यटक भी खुश हो गए। बर्फबारी के बाद कुछ देर के लिए जब बर्फबारी बंद हुई तो बादलों के बीच सूर्यदेव भी खिड़की खोल झांकने लगे। नीले आसमान पर छंटते हुए सफेद बादलों के बीच रिज पर बर्फ के साथ मस्ती करते पर्यटक….ऐसा नजारा और कहां मिलेगा।
- Advertisement -