-
Advertisement
खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर ना बेचें दुकानदार, सेहत के लिए है घातक
अगर आप चाहते हैं कि आपके स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो तो फिर ऐसे खाद्य पदार्थों (food item) का सेवन बिल्कुल भी न करें जिन्हें अखबार ( News Paper) में लपेट कर दिया जा रहा हो। क्योंकि अखबार का प्रिंटिंग में लगी स्याही आपको बीमार कर सकती है और यह लीवर के कैंसर(liver cancer) का कारण भी बन सकती है। मंडी जिला प्रशासन (Mandi District Administration) ने भी लोगों से इस संदर्भ में अपील की है। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि बीते दिनों सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार पर बनी जिला स्तरीय सलाहकार समिति में इस संदर्भ में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। फूड सेफ्टी एक्ट में खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर बेचने पर दो लाख के जुर्माने का प्रावधान है, क्योंकि ऐसा करना सेहत के लिए घातक है।
मंडी जिला प्रशासन ने दुकानदारों और खरीददारों से की अपील
मंडी में गर्मागर्म कचौरियां, समोसे, चाट, जलेबी और अन्य प्रकार के तले हुए खाद्य पदार्थों को अखबार में ही लपेट कर दे दिया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों और खरीददारों से ऐसा ना करने की अपील की गई है। वहीं, संबंधित विभाग को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही तलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल को भी बार-बार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इससे भी कैंसर का खतरा बना रहता है। एडीसी निवेदिता नेगी ने बताया कि यदि कोई दुकानदार ऐसा करता है तो उसकी शिकायत प्रशासन या संबंधित विभाग से करें, ताकि उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


