-
Advertisement
सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा
सोलन। सोलन पुलिस (Solan Police) ने एक बार फिर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोलन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रक के जरिए नशे का सामान लेकर जिले में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही धर्मपुर थाना की पुलिस टीम ने सनवारा रेलवे फाटक के समीप नाकाबंदी की। इसी दौरान देर रात्रि परवाणू की ओर से आ रही ट्रक को जांच के लिए रोका। जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस को तलाशी (Checking) के दौरान ट्रक से 12.31 ग्राम चिट्टे की बरामदगी हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। उक्त आरोपियों की पहचान चंद्रप्रकाश व सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


