-
Advertisement
Himachal : घुमारवीं के जवान की जम्मू में संदिग्ध मौत, कांगड़ा का जवान पंचत्तव में विलीन
बिलासपुर/फतेहपुर। हिमाचल के दो जवान (Jawan) आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। इसमें एक जवान की मौत संदिग्ध पाई गई है। यह जवान बिलासपुर (Bilaspur) जिला के घुमारवीं का रहने वाला था। जवान की मौत गोली लगने से हुई है। यह गोली उसने खुद चलाई है या फिर गलती से चली है इस बात पर अभी तक संशय बरकरार है। वहीं दूसरा जवान जिला कांगड़ा के फतेहपुर का रहने वाला था। इस जवान का आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Himachal: 14 दिन पहले दूल्हा बने सीआरपीएफ के जवान की अचानक मौत

पहले मामले में बिलासपुर जिला के घुमारवीं के जवान की जम्मू (Jammu) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जवान घुमारवीं उपमंडल की बकरोआ पंचायत के ग्राम खुराड़ी का रहने वाला था। मृतक जवान की पहचान हवलदार संदीप के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर रात की है। सूत्रों के अनुसार जवान ने शिविर में सर्विस राइफल (Service Rifle) से गोली मार ली। उसके साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने संदीप को लहुलुहान पाया। संदीप की ठोड़ी में गोली लगी थी। आनन-फानन उसे सेना के एक अस्पताल ले जाया गयाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहींए अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिविर में तैनात हवलदार संदीप कुमार की मौत दुर्घटनावश गोली लगने से हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है। इधर खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं घुमारवी के विधायक राजेंद्र गर्ग ने जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने जवान के निवास पर पहुंचे परिजनों को सांत्वना दी। उन्होने परिजनों को हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: छुट्टी काट कर गए हिमाचली जवान ने बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, था क्वारंटाइन

वहीं दूसरा मामला हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में सामने आया है। यहां मंगलवार को सेना के जवान को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान ममून से आए दो जैक के जवानों ने शोक धून बजाकर मृतक जवान को अलविदा कहा। मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के फतेहपुर (Fatehpur) की पंचायत हाड़ा के वार्ड नंबर दो का जवान संजय राणा 8 जैक में जबलपुर में तैनात था। बताया जा रहा है कि जवान पिछले एक माह से अस्वस्थ था और लखनऊ के कमांड अस्पताल (Command Hospital Lucknow) में उनका इलाज (Treatment) चल रहा था। अस्पताल में ही जवान की 30 और 31 मई की रात को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसकी सूचना परिवार को दी गई। परिजन अभी कुछ निर्णय ले पाते उससे पहले ही दोबारा सूचना मिली कि जवान का निधन हो गया है। जवान की मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर में चीखो .पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जवान संजय राणा हवलदार पद पर सेवाएं दे रहा था। जवान के घर में मां के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवार के पालन पोषण का जिम्मा जवान के कंधों पर ही था। जवान की मौत की खबर से क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

