-
Advertisement
हिमाचलः मालिक गया था राजस्थान, पीछे से चोर उड़ा ले गए लाखों के गहने
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस बार शिमला के शोघी स्थित हिमुडा के फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर शातिर एक घर से लगभग 4 लाख के गहने चोरी करके ले गए। घर के मालिक ने रविवार सुबह इस मामले में थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल: शातिर ने बुजुर्ग के बैग से निकाल लिए 20 हजार, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत
पुलिस के अनुसार करण जसवाल निवासी हिमुडा फ्लैट शोघी ने बताया कि वह 3 जून को किसी काम से राजस्थान गया था, अगले दिन वह देर रात वापस अपने शोघी स्थित फ्लैट में आया तो पता चला कि फ्लैट का ताला तोड़कर कुछ अज्ञात लोग अंदर घुसे थे। जब अंदर सामान की जांच की तो करीब 4 लाख के सोने के जेवरात गायब थे। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की तहकीकात शुरू की। एएसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर सबूतों को एकत्र किया है। चोरी के मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


