-
Advertisement
स्वारघाट में चोरों ने उड़ाई ऑल्टो कार, पेट्रोल खत्म हुआ तो सुनसान जगह छोड़कर भागे
सुभाष/बिलासपुर। उपमंडल स्वारघाट में चोरियां (Thefts) थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस (Police) के नाक में दम कर रखा है। ग्राम पंचायत स्वाहण से एक चोरी की घटना पेश आई है। अब चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो 800 कार को अपना निशाना बनाया है हालांकि बाद में कार (Car) लावारिस हालत में सुनसान जगह से बरामद हो गई है। जब कार बरामद की गई तो कार की दोनों नम्बर प्लेट गायब थी और कार का पेट्रोल टैंक भी खाली था जिसके चलते कयास लगाए जा रहे है कि तेल खत्म होने के बाद चोर कार को रास्ते में ही छोड़ कर फरार हो गए।
बिजली दफ्तर के पास खड़ी थी कार
जानकारी के अनुसार, गाँव स्वाहण (Swahan) निवासी कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र संध्या लाल ने पुलिस थाना स्वारघाट में दी शिकायत में बताया कि घर तक सड़क ना होने के चलते वह अपनी ऑल्टो 800 कार नंबर एचपी 69-3321 को स्वाहण बिजली दफ्तर के पास सड़क किनारे खड़ी करता है और रोजाना की तरह मंगलवार देर शाम को भी उसने अपनी कार को इसी जगह पर लगाया हुआ था।
कार की नंबर प्लेट गायब
जब बुधवार सुबह वह अपनी कार के पास आया तो कार वहां से गायब थी। कार गायब देखकर कृष्ण कुमार के होश उड़ गए और उसने कार को ढूंढना शुरू किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने पुलिस थाना स्वारघाट (Swarghat) में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके तुरंत बाद ही उसे अपने किसी रिश्तेदार का फ़ोन आया कि आपकी कार बैहल-लखाला सडक पर लखाला गांव के पास एक सुनसान जगह पर खड़ी है। जिसकी दोनों नंबर प्लेट गायब है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


