-
Advertisement
हिमाचल में दो की मौत, भूस्खलन की चपेट में आई महिला, ट्रेन से टकराया व्यक्ति
Last Updated on May 30, 2022 by Vishal Rana
ऊना/नूरपुर। हिमाचल में एक महिला सहित दो लोगों की मौत (Death) हो गई। महिला भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठी। तो एक व्यक्ति चलती ट्रेन (Train) की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे ऊना और कांगड़ा जिला से सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल (Hospital) भेज दिए हैं। पहला मामला ऊना (Una) जिला से सामने आया है। यहां उपमंडल अंब के चुरूड़ू में मनरेगा में काम कर रही 55 वर्षीय महिला अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: गाड़ी में थी चोरी की बैटरियां, लोगों ने ऐसे पकड़ा चोर गैंग का एक सदस्य, दूसरा फरार
मृतक महिला की पहचान राज कुमारी पत्नी श्री राम निवासी चुरूडू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राज कुमारी चुरूडू में ही मनरेगा (MGNREGA) कार्य के तहत एक पहाड़ी से मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हो गया। महिला जैसे ही भूस्खलन से बचने के लिए भागी तो वह नीचे गिर गई और उसकी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आ गईं। घायल महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गयाए यहां उसकी मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने शव परिजनों के हवाले करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेल की चपेट में आने से 33 साल के व्यक्ति की मौत
वहीं दूसरा मामला जिला कांगड़ा (Kangra) के नूरपुर (Nurpur) से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रेलवे लाइन मोहटली के पास हुआ है। रेलवे चौकी प्रभारी विक्रमजीत ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान प्रवीण कुमार (33) पुत्र कुंदन लाल निवासी सूरजपुर तहसील इंदौराए जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस चौकी कंदरोड़ी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।